(VIDEO)हरियाणा के इस जिले में वोटिंग के दौरान 3 जगह विवाद, छतों से लोगों ने चलाए पत्थर....

punjabkesari.in Saturday, Oct 05, 2024 - 03:25 PM (IST)

नूंहः हरियाणा में आज विधानसभा चुनाव है। सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1,031 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 101 महिलाएं शामिल हैं। इनमें से 464 उम्मीदवार निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान के लिए कुल 20,632 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।  

 

वहीं नूंह जिले में तीन जगह मतदान के दौरान विवाद हुआ है। नूंह विधानसभा के चंदेनी गांव में बूथ नंबर 57, 58 के बाहर झगड़े की खबर है। वहीं, पुनहाना विधानसभा के गांव ख्वाजली कला और गुलालता में कांग्रेस प्रत्याशी और निर्दलीय प्रत्याशी रहीसा खान के समर्थकों के बीच विवाद हुआ है। गुलालता में छतों से लोग पत्थर चल रहे हैं, जिसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कुछ लोग छत से पत्थरबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर 1 बजे तक 36.69 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया है। अब तक मतदान की सबसे तेज रफ्तार नूंह जिले में देखी गई। यहां अब तक 42.64 फीसदी लोग वोट डाल चुके हैं। इसके अलावा मतदान की सबसे धीमी रफ्तार पंचकूला में रिकॉर्ड की गई। यहां फिलहाल महज 25.89 फीसदी लोगों ने वोट डाला है। 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में 67.92 फीसदी मतदान हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static