पुश्तैनी सम्पत्तियों के बंटवारे संबंधी विवादों में जटिलता से मिलेगी निजात: सीएम खट्टर

punjabkesari.in Sunday, Dec 15, 2019 - 09:27 AM (IST)

फरीदाबाद(महावीर): मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पुश्तैनी संपत्तियों के बंटवारे से संबंधित विवादों में विभिन्न जटिलताओं से निजात दिलाने की दिशा में हरियाणा सरकार बेहतरीन प्रणाली विकसित करने जा रही है।  नई दिल्ली में भारतीय संयुक्त सेवा संस्थान में भारतीय प्रबंधन संस्थान, रोहतक द्वारा आयोजित 7वें भारतीय प्रबंधन संस्थान विश्व प्रबंधन सम्मेलन के समापन समारोह को  मुख्यातिथि के रूप में संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकारी योजनाओं को सीधे लाभपात्रों तक पहुंचाने की दिशा में हरियाणा सरकार प्रदेश में परिवार इकाइयों के आधार पर विभिन्न आवश्यक एवं उपयोगी जानकारियां एकत्र कर विवरण तैयार करने की योजना पर कार्य कर रही है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व आज प्रबंधन की दिशा में अग्रसर हो रहा है। आबादी की आवश्यकताओं की समयबद्ध रूप से पूॢत, समस्याओं से निजात व भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए अनेक विधाओं में से अच्छा प्रबंधन भी एक विधा है। जनहित में लक्ष्याभिमुख होकर किया अच्छा प्रबंधन परिणामदायक होता है। जनहित में निर्णय लेकर व लक्ष्याभिमुख होकर किए गए कुशल प्रबंधन के परिणामस्वरूप ही हरियाणा सरकार तेजी से जीरो टॉलरैंस फॉर करप्शन की ओर अग्रसर हुई है। इस दिशा में जिम्मेदार नेतृत्व हमारी मूल प्राथमिकता रही है। 

उन्होंने कहा कि लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में समयबद्धता अच्छे प्रबंधन का एक महत्वपूर्ण तत्व होता है। इस दिशा में महत्वपूर्ण व आवश्यक विषयों पर समयबद्ध रूप से निर्णय लेने व आवश्यक कार्यों के समयबद्ध रूप से निपटान के लिए हरियाणा सरकार की कार्यप्रणाली में समयबद्धता के तत्व को प्राथमिकता से सुनिश्चित करने के प्रयास किए गए हैं। महत्वपूर्ण एवं आवश्यक विषयों व कार्यों से संदॢभत फाइलों के लिए रन-थ्रो प्रणाली बनाई जा रही है ताकि कार्यक्षमता भी बढ़ सके। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनहित में हरियाणा सरकार ने सदैव ईमानदारी का अनुसरण किया है। इस दिशा में पारदर्शी प्रणाली से सरकारी पदों पर योग्यता के आधार पर प्राॢथयों  का चयन करने की व्यवस्थाएं देने के लिए हरियाणा का कार्य दूसरे राज्यों के लिए अनुकरणीय बन चुका है। कुशल प्रबंधन के परिणामस्वरूप ही हरियाणा सरकार एक बेहतरीन स्थानांतरण नीति को क्रियान्वित कर सकी है। उन्होंने कहा कि वे कभी भी स्वयं की मार्कीटिंग में विश्वास नहीं करते। जनहित में सदैव यथार्थ व वास्तविकता की ही मार्कीटिंग की जानी होती है।

सार्वजनिक व निजी क्षेत्र में उपयोगकत्र्ताओं द्वारा जब स्वयं सेवादाता की मार्कीटिंग की जाए तो वह अत्यंत बेहतर स्थिति होती है। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में विद्याॢथयों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने अपने संबोधन में कहा कि कुशल प्रबंधन के परिणामस्वरूप ही हरियाणा राजकोषीय आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो सका है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static