जिला प्रशासन ने त्यौहार पर लोगों की सुरक्षा के लिए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट किए नियुक्त

punjabkesari.in Saturday, Oct 26, 2019 - 01:50 PM (IST)

रोहतक (स.ह.) : जिला मैजिस्ट्रेट आर.एस. वर्मा ने शुक्रवार को विधि संहिता की धारा के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए दीपावली के त्यौहार पर लोगों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाएं रखने के लिए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स प्रदान करेंगे जिसमें महिला पुलिस भी शामिल होगी। 

सिविल सर्जन, रोहतक जीवन रक्षा उपकरणों, चिकित्सा और पैरा चिकित्सा कर्मचारियों के साथ एम्बुलैंस प्रदान करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस अवधि के दौरान 24 घंटे सभी पी.एच.सी. और सी.एच.सी. खुली रहे तथा चिकित्सा आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जाएं। निदेशक, स्नातकोत्तर चिकित्सा प्रबंधक, रोहतक चिकित्सा आपातकाल से निपटने की व्यवस्था करेंगे। फायर स्टेशन ऑफिसर, रोहतक एस.पी. की आवश्यकता के अनुसार फायर टैंडर प्रदान करेंगे।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Related News

static