आगामी चुनाव को लेकर दिव्यांशु बुद्धिराजा का दावा, सिंगल डिजिट में होंगे भाजपा के विधायक, जेजेपी का सूपड़ा होगा साफ

punjabkesari.in Monday, Jul 10, 2023 - 05:00 PM (IST)

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सीईटी की परीक्षा को एकर युवा कांग्रेस हरियाणा में लोकसभा स्तर पर प्रदर्शन कर रही है। जिसकी शुरुआत कांग्रेस ने सोनीपत से की है। इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्य्क्ष दिव्यांशु बुद्धि राजा ने जमकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2024 में हरियाणा में होने वाले चुनाव में भाजपा दो डिजिट में विधायक नहीं बना पाएगी, जबकि जननायक जनता पार्टी का हरियाणा से सूपड़ा साफ होगा।

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बुद्धि राजा के नेतृत्व में आज कांग्रेस ने सोनीपत के लघु सचिवालय में सीईटी की परीक्षा को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस हरियाणा में सीईटी को लेकर लोकसभा स्तर पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। जिसकी शुरुआत उन्होंने सोनीपत से की है। बुद्धि राजा ने कहा कि सीईटी की  परीक्षा का मुद्दा गंभीर है, लेकिन सरकार हजारों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। सीईटी की परीक्षा को लेकर सरकार ने जो पॉलिसी बनाई है, उसमें कुछ ही छात्र बेठ सकेंगे, लेकिन जो हजारों छात्रों ने परीक्षा पास की है। उन छात्रों के भविष्य का क्या होगा। सरकार उन छात्रों को मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका दे, नहीं तो युवा कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी रखेगी।

वहीं उन्होंने कांग्रेस की गुटबाजी के सवाल पर कांग्रेस का बचाव करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता हुड्डा, सैलजा में किसी तरह की कोई गुटबाजी नहीं है। सभी नेता 2024 के चुनाव की तैयारियों में लगे हैं। वह कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं। कांग्रेस में गुटबाजी की अफवाह भाजपा द्वारा फैलाई जा रही है। कांग्रेस में सभी बड़े नेता जल्द ही एक मंच पर इकट्ठा होंगे और भाजपा को करारा जवाब देंगे।

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि कांग्रेस का संगठन जल्द तैयार होगा। जिसको लेकर कांग्रेस काम कर रही है। वहीं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2024 में हरियाणा में होने वाले चुनाव में भाजपा दो डिजिट में विधायक नहीं बना पाएगी, जबकि जननायक जनता पार्टी का हरियाणा से  सूपड़ा साफ होगा। भारतीय जनता पार्टी के राज में लगातार महंगाई बढ़ रही है। आज हर वर्ग भाजपा से परेशान है।  उन्होंने राहुल गांधी के किसानों के साथ फसल लगाने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस देश के स्वतंत्रता सेनानियों की पार्टी है और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी हमेशा लोगों के बीच रहते हैं। अगर भारतीय जनता पार्टी को दिक्कत है तो नरेंद्र मोदी लोगों के बीच आए हो उनसे मिलकर उनका दुख दर्द जाने। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Saurabh Pal

Related News

static