मंत्री विज से बेखौफ डॉक्टर, लगातार रहते हैं ड्यूटी से नदारद

punjabkesari.in Friday, Sep 28, 2018 - 06:37 PM (IST)

कैथल(कपिल देव): हरियाणा के गब्बर कहे जाने वाले स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का खौफ इन दिनों उनके ही महकमें के डॉक्टरों में बेखौफ होता जा रहा है, जहां डॉक्टर अपनी मनमर्जी से ड्यूटी पर अाते हैं और चले जाते हैं। ताजा उदहारण गुहला चीका में देखने को मिला। पीड़ित सूरजभान ने बताया कि 24 तारीख को अपने भाई को गंभीर हालत में रात 12:00 बजे अस्पताल लेकर अाया था, लेकिन ड्यटी पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। जिसके बाद वे किसी और डॉक्टर के पास ले गए और भाई की जान बच गई। 
PunjabKesari

वहीं घटना के चार दिन बाद फिर से सूरजभान शर्मा चॉक्टरों की सच्चाई जानने के लिए फिस से अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर फिर से अनुपस्थित पाए गए। जिसी जानकारी उसने पत्रकारों को दी। जिनके अाने की भनक लगते ही डॉक्टर मौके पर पहुंचे और शिकायकर्ता को धमकाने लगे जिसकी पूरी रिकॉर्डिंग कैमरे में कैद हो गई। इसके अलावा डॉक्टर और नर्स ने मीडिया को कवरेज करने पर भी धमकाया गया। 

PunjabKesari

जब इस बारे smo गुहला शेर सिंह से बात करना चाहा तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया। वहीं घटना की सूचटना मिलने पर अस्पताल पहुंचे तहसीलदार नेहाजिरी रजिस्टर चेक किया, लेकिन कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से उन्होंने मना कर दिया।   


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static