विजय संकल्प रैली में साफ नजर आई विज की लोकप्रियता , खुद PM Modi को दी ये खास भेंट

punjabkesari.in Saturday, May 18, 2024 - 06:16 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्र शेखर धरणी): हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज विजय संकल्प रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अम्बाला छावनी साइंस मार्केट में निर्मित माइक्रोस्कोप भेंट कर अम्बाला छावनी के साइंस उद्यमियों का मान बढ़ाया।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले अनिल विज जब मंच पर पहुंचे तो उनके मंच पर आते ही हजारों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं में जोश का संचार हुआ और रैली स्थल “अनिल विज जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। इतना ही नहीं अनिल विज ने पूर्व सीएम मनोहर लाल का हाथ थामकर जब हवा में फहराया तो कार्यकर्ताओं में एक बार फिर से जोश का संचार हुआ। अनिल विज की लोकप्रियता विजय संकल्प रैली में साफ नजर आई जब उनके मंच पर आते ही और भाषण देने के दौरान हजारों कार्यकर्ता जयकारे लगाने लगे। 

पूर्व मंत्री विज ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज अम्बाला की धरती अपने आपको गौरांवित महसूस करती है क्योंकि आज भारत के 140 करोड़ लोगों के विश्वास के प्रतीक भाई नरेंद्र मोदी हमारे बीच में आ रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने वो करके दिखाया है जो उनसे पूर्व 50 सालों तक राज करने वाले राजनेता नहीं करके दिखा पाए। देश की राजनीति में विश्वसनीयता का अभाव था, हिंदुस्तान की जनता अपने देश के नेताओं पर विश्वास नहीं करती थी क्योंकि उन्होंने बार-बार धोखा देकर जनता का विश्वास खोया।

आज जो भी इंडी गठबंधन है जो वह कह रहे हैं लोग उसपर भरोसा नहीं कर रहे हैं। राहुल गांधी कह रहे हैं कि वह बटन दबाकर हिंदुस्तान की गरीबी को खत्म कर दूंगा, मगर इनकी दादी इंदिरा गांधी ने भी गरीबी हटाओं का नारा दिया था और तीन चुनाव गरीबी हटाओं के नारे पर वह जीत गई, मगर गरीबी नहीं हटी। गरीबों के बारे में पहली बार अगर किसी ने सोचा है तो वह नरेंद्र मोदी ने सोचा है। नरेंद्र मोदी छोटे परिवार से आगे बड़े और वह सोने का चम्मच लेकर पैदा नहीं हुए। नरेंद्र मोदी ने जो कहा वह करके दिखाया है, उन्होंने कश्मीर में अनुछेद 370 को एक झटके में समाप्त किया। आज कश्मीर में भी हिंदुस्तान की सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। 

पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा हमारे विपक्षी कहते थे कि राम मंदिर नहीं बनाएंगे तारीख नहीं बताएंगे। आज वह जाकर देखें कि राम मंदिर आज वहां बन गया और करोड़ों लोगों ने रामलला के दर्शन भी कर लिए। नरेंद्र मोदी ने तीन तलाक समाप्त किया, महिला आरक्षण बिल पास किया। नरेंद्र मोदी जो कहते हैं वो करते हैं और मोदी है तो मुमकिन है। मोदी पर लोगों को विश्वास है और अब मोदी ने कहा है कि 2047 तक हम हिंदुस्तान को विकसित भारत बनाएंगे। उन्होंने विकसित देश बनाने का बात कही है और देश को विकसित करके दिखाएंगे। उनका समर्थन करने के लिए हिंदुस्तान से एक-एक सांसद को जीताएंगे। घर-घर जाकर कोशिश करेंगे कि एक-एक वोट नरेंद्र मोदी को पड़े यह सुनिश्चित करेंगे। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static