कुरुक्षेत्र में नाबालिग से गलत काम करने का आरोपी डॉक्टर चंद घंटों में गिरफ्तार, दवाई लेने आई थी अस्पताल
punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2026 - 02:51 PM (IST)
कुरुक्षेत्र (विनोद खुंगर) : कुरुक्षेत्र पुलिस ने नाबालिग से गलत काम करने के आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में थाना केयूके पुलिस की टीम ने नाबालिग युवती से गलत काम करने के आरोपी के आरोपी डॉ सलिन्द्र शैली वासी कुरुक्षेत्र को चंद घंटों में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 31 मई 2026 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में जिला कुरुक्षेत्र वासी एक व्यक्ति ने बताया कि 29 मई को वह तथा उसकी नाबालिग लड़की दवाई लेने एलएनजेपी अस्पताल आए थे। उसे व उसकी नाबालिग लड़की को डॉक्टर ने अलग-अलग वार्डों में दाखिल किया था। दिनांक 31 मई को जब वह अपनी लड़की से मिलने उसके वार्ड में गया तो उसकी लड़की ने बताया कि दिनांक 29 मई को आरोपी डॉक्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ की तथा उसके साथ गलत काम किया। जिसकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ थाना केयूके में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच की गई। तफ्तीश के दौरान पीड़ित लड़की के बयान माननीय अदालत में दर्ज करवाए गए तथ मेडिकल परिक्षण करवाया गया।
वहीं प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र सिधु, सहायक उप निरीक्षक सुधीर कुमार, महिला सहायक उप निरीक्षक मुकेश की टीम ने तत्परता से कारवाई करते हुए युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी डॉ सलिन्द्र शैली वासी कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)