हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन का दबंग अंदाज, रात को यूनिवर्सिटी के पास की Raid, पुलिस ने ''लीक'' की सूचना

punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2026 - 11:48 AM (IST)

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत के राई स्थित एक नामी यूनिवर्सिटी के पास हरियाणा महिला आयोग की छापेमारी से पुलिस विभाग सहित कई सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया। गांव राठधाना रोड पर स्थित यूनिवर्सिटी के आस-पास चल रहे शराब ठेकों और कई नामी क्लबों पर हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने बीती देर रात अचानक छापेमारी की थी। महिला आयोग की अध्यक्ष ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहां की छापेमारी की सूचना पुलिस द्वारा लीक की गई है।

पुलिस प्रशासन समेत सोनीपत के सभी विभागों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। लेकिन पुलिस पर सवाल ज्यादा इसलिए खड़े हो रहे हैं कि पुलिस पर ही छापेमारी की सूचना लीक करने के गंभीर आरोप लगे हैं।अचानक की गई छापेमारी के दौरान रेणु भाटिया को सड़कों पर शराब का सेवन करते हुए सैकड़ों की संख्या में युवा मिले। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाई।

वहीं महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके आने की सूचना किसी पुलिसकर्मी ने पहले ही लीक कर दी, जिसके कारण जिस व्यक्ति को लेकर उन्हें शिकायत मिली थी, उसे मौके पर पकड़ने में सफलता नहीं मिल सकी। उन्होंने कहा कि मिली गुप्त शिकायत के आधार पर यह पूरी कार्रवाई की गई थी और इस मिशन को दोबारा अमल में लाया जाएगा। चेयरपर्सन ने स्पष्ट किया कि बच्चों के भविष्य को बचाने की इस मुहिम को हर हाल में पूरा किया जाएगा और ऐसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं सूचना लीक करने वाले पुलिस कर्मचारियों पर भी सख्त कर्रवाई होगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static