Haryana Crime: सोनीपत में महिला की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 01:31 PM (IST)

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत के खरखोदा में गांव सिसाना से फरमाना रोड पर स्थित एक ईंट भट्टा के पास स्थित बंद कमरे के बाहर एक बिहार की रहने वाली राजमहल नाम की प्रवासी श्रमिक की अज्ञात हमलावर ने बेरहमी से ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर डाली। इस हत्याकांड की सूचना आग की तरह इलाके में सनसनी फैल गई। 

सूचना मिलने के बाद खरखौदा थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच की टीमों के साथ एफएसएल की मौके पर पहुंची और शव के पास साक्ष्य जुटाए। पुलिस के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया और पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और महिला राजमहल के परिजनों से पूछताछ कर रही है ।

हर पहलू पर हत्याकांड की जांच की जा रही 
 
इस हत्याकांड की जानकारी के बाद खरखोदा एसीपी जोगेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि राजमहल नाम की महिला और उसके परिवार वाले यहां ईंट भट्टा पर ईंट निकासी का काम कर रही थी और उसके बेटे और पति से पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच में ईंट से पीट कर उसकी हत्या की गई है और राजमहल बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली थी। अभी हर पहलू पर हत्याकांड की जांच की जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static