हरियाणा में शुरू होगी डोर-टू-डोर ऑक्सीजन सेवा, मरीजों को करना होगा ऑनलाईन अप्लाई

punjabkesari.in Friday, May 07, 2021 - 08:48 PM (IST)

डेस्क: हरियाणा सरकार ने प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे कोरोना मरीजों को राहत प्रदान करने के लिए एक नया रास्ता निकाला है। प्रदेश सरकार अब कोरोना मरीजों को उनके घर पर ही ऑक्सीजन उपलब्ध करवाएगी, जिसके लिए मरीज को ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा वासियों को अब डोर-टू-डोर ऑक्सीजन सिलिंडर रिफिल करने की सुविधा प्रदान की जाएगा। इसके लिए मरीज या उसके परिजनों को वेबसाईट http://oxygenhry.in/ पर आवेदन करना होगा, जो इसी कार्य के लिए विशेष रूप से तैयार की गई है।

यह होंगे नियम-
मरीज के नाम के साथ उम्र की जानकारी देनी होगी।
मरीज का आधार नंबर देना होगा।
मरीज को किस जगह ऑक्सीजन की जरूरत है उसका पता।
ऑक्सीजन लेवल का प्रतिशत व सिलिंड का साइज।
एक अन्य संपर्की व्यक्ति का मोबाईल नंबर।

महत्वपूर्ण बिंदु- मरीज की फोटो देनी होगी, जिसमें ऑक्सीमीटर के साथ ऑक्सीजन की मात्रा 5 एमबी से कम दिखाया जा रहा हो या फिर चिकित्सकीय निर्देश होना चाहिए। मरीज के पास खाली सिलिंडर होना चाहिए।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Related News

static