हरियाणा में बंपर भर्ती: इन 1,238 पदों के लिए आवेदन शुरू, केवल CET-2025 पास अभ्यर्थी ही कर सकेंगे अप्लाई

punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2026 - 12:29 PM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जेल विभाग में वार्डर और सहायक अधीक्षक के 1238 पदों के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) ग्रुप सी से संबंधित इन पदों के लिए 30 जून तक आवेदन होंगे। 1 से 2 जुलाई तक आवेदनों की त्रुटियों को दूर कराने का मौका मिलेगा।

सहायक अधीक्षक जेल (पुरुष) के 30 पद और महिलाओं के 3 पद भरे जाएंगे। जेल वार्डर पुरुष के 1093 और महिलाओं के 112 पदों पर भर्ती होनी है। इन पदों पर आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन के लिए सबसे बड़ी शर्त यही है कि जो अभ्यर्थी सीईटी-2025 को उत्तीर्ण कर चुके हैं वही आवेदन कर सकेंगे।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है कि ग्रुप डी के लिए अब तक 3 लाख 10 हजार 661 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। इनमें से 1 लाख 55 हजार 884 अभ्यर्थियों ने आवेदन सबमिट भी कर दिया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static