गोहाना में डबल मर्डर, 30 से अधिक राउंड फायरिंग...सूरज हत्याकांड के आरोपियों के पिता थे मृतक

punjabkesari.in Saturday, Sep 16, 2023 - 09:22 AM (IST)

गोहाना (सुनील जिंदल) : हरियाणा के गोहाना का लाठ गांव दोहरे हत्याकांड से दहल उठा। बीते दिन सुबह गांव के बस अड्डे पर दो व्यक्ति कहीं जाने के लिए खड़े थे। वहां करीब पांच से छ बदमाश बाइक और कार में सवार हो कर आए और दोनों व्यक्तियों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। बदमाशों ने करीब 30 से 35 राउंड फायर किए। जिसके बाद दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस हत्याकांड की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी को भी खंगाल रही है।

दोहरे हत्याकांड के पीछे सामने आई पुरानी हत्या की रंजिश

मृतकों की पहचान राज और नरेश के रूप में हुई है। दोहरे हत्याकांड के पीछे पुरानी हत्या की रंजिश सामने आई है। पांच-छ महीने पहले गांव लाठ के सूरज नामक युवक की गोली मार कर गांव के ही तीन युवकों ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने विक्रम, विक्की, बठरा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आज विक्की और बठरा दोनों पिताओं की गोली मार कर हत्या की है। पुलिस को दोहरे हत्या के पीछे सूरज पक्ष के लोगों पर शक है। मृतक राज आरोपी विक्की का पिता है और मृतक नरेश आरोपी बठरा का पिता है।

मृतकों के परिजन मनजीत ने बताया कि मेरे दादा राज सिंह और भाई रमेश फौज से रिटायर थे। दोनों किसी काम के लिए सोनीपत जा रहे थे। जैसे ही लाठ जोली चौक पर पहुंचे तो उन पर मृतक सूरज के पिता रणवीर और अन्य तीन से चार लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इसमें मेरे दादा और भाई की इसमें मौत हो गई है। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static