रोहतक में फायरिंग, एक व्यक्ति गंभीर घायल, मजदूरों के साथ हुई कहासुनी

punjabkesari.in Thursday, May 01, 2025 - 01:50 PM (IST)

डेस्कः हरियाणा के रोहतक के सांपला खंड में गोलीबार हुई। ये गोलीबारी अटायल गांव में हुई है। दरअसल देर रात को मजदूरों के साथ विवाद हो गया था, जिसके बाद एक अधेड़ व्यक्ति को गोली मार दी गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार, बीती आधी रात को मोहित और उसके 2-3 साथी रणबीर के मकान के पास पहुंचे और वहां मजदूरों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। मजदूरों ने इसकी सूचना मकान मालिक रणबीर को दी। रणबीर, उनके परिवार के सदस्य सतबीर और 2-3 अन्य लोग मौके पर पहुंचे। इसी दौरान मोहित ने पिस्तौल निकाली और फायर कर दिया। गोली सतबीर को जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलीबारी के बाद मोहित और उसके साथी मौके से फरार हो गए।

गोली चलने की आवाज पर परिजन मौके पर पहुंचे और सतबीर को तुरंत खेड़ी साध के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। वहीं, परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। सूचना मिले ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। 

इस मामले में पुलिस ने कहा कि गोलीबारी होने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी फरार चल रहा है। उसकी तलाशी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static