नारनौल में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, शख्स ने बेटी और पत्नी को उतारा मौत के घाट; वजह दिल दहला देगी

punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2026 - 11:03 AM (IST)

नारनौल : हरियाणा के नारनौल से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना की  खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। वहीं इस खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव ढाणी ठाकरान की है। आरोपी की पहचान 50  वर्षीय अशोक सिंह के रुप में हुई है, जो कि खेतीबाड़ी का काम करता था।  सोमवार शाम आरोपी पति अशोक का अपनी 45 वर्षीय पत्नी राजबाला देवी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उनकी 15 वर्षीय बेटी मीनाक्षी बीच-बचाव करने पहुंची। गुस्से में आकर अशोक सिंह ने पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। वही आरोपित शख्स मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि शख्स ने बेरहमी के साथ गला घोंटकर दोनों को मौत के घाट उतारा।

इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल नारनौल के शवगृह में भिजवा दिया।फिलहाल पुलिस वारदात के पीछे के कारणों को खंगालने में जुटी हुई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static