चंडीगढ़ पहुंचे आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डा. संदीप पाठक, पदाधिकारियों के साथ कर रहे हैं बैठक

punjabkesari.in Friday, Dec 29, 2023 - 02:20 PM (IST)

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक चंडीगढ़ में हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी और सभी जिलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। डॉ. संदीप पाठक बैठक में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तैयारियों लेकर चर्चा करेंगे और प्रदेश में आम आदमी पार्टी की आगामी रणनीति को लेकर चर्चा करेंगे। 

बैठक में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा और राष्ट्रीय संयुक्त सचिव निर्मल चौधरी और उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा भी मौजूद है। इसके अलावा बैठक में प्रदेश के सभी पदाधिकारी सचिव, सह सचिव, लोकसभा अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक प्रभारी और सर्कल इंचार्ज हिस्सा ले रहे है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static