अरविंद केजरीवाल से मिले डॉ. सुशील गुप्ता, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कुरुक्षेत्र आने का दिया न्योता

punjabkesari.in Saturday, Mar 02, 2024 - 05:27 PM (IST)

दिल्ली: आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और इंडिया गठबंधन के कुरुक्षेत्र लोकसभा के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता शनिवार को दिल्ली मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय आयोजक अरविंद केजरीवाल से मिले। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को हरियाणा में आने का न्योता दिया।

डॉ. सुशील गुप्ता ने उन्हें अवगत कराया कि "इंडिया" गठबंधन के प्रत्याशी के प्रति जनता में जबरदस्त उत्साह है। बीजेपी की तानाशाही का खात्मा इंडिया गठबंधन ही करेगा। वहीं उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में बीजेपी की तानाशाही और जन विरोधी नीतियोंं को बदलने का समय आ गया है।

उन्होंने कहा कि "इंडिया" गठबंधन में शामिल कांग्रेस के नेताओं ने भी कुरुक्षेत्र में बीजेपी को पटकनी देने का संकल्प लिया है। ये जनता का गठबंधन है। जनता ही इस चुनाव में लड़ेगी और बीजेपी की तानाशाही का खात्मा करने का काम करेगी। 

उन्होंने कहा की अरविंद केजरीवाल ने भी जल्द ही हरियाणा में आने का आश्वासन दिया है। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के ताल ठोकने के बाद बीजेपी और अन्य पार्टियां पहले ही बैकफुट पर आ गई है। आने वाले चुनावों में जनता इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को संसद में पहुंचाने का काम करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static