जुर्म- डीटीपी विक्रम सिंह 5 लाख की रिश्वत के साथ रंगे हाथों पकड़ा, ड्राइवर पर भी गिरी गाज
punjabkesari.in Friday, Mar 11, 2022 - 08:19 PM (IST)
करनाल(ब्यूरो): करनाल में शुक्रवार को विजिलेंस टीम कि ओर से एक बड़ी कार्रवाई की गई है। टीम ने डीटीपी को रंगे हाथ पांच लाख की रिश्वत के साथ पकड़ा है। साथ ही ड्राइवर बलबीर को भी पांच हजार रुपयों की रिश्वत के साथ पकड़ा है।
इस मामले को लेकर विजिलेंस इस्पेक्टर सचिन ने जानकारी दी है और बताया है कि डीटीपी विक्रम सिंह ने अपने ड्राइवर के माध्यम से रिश्वत के पैसों की मांग की थी। कॉलोनी काटने के नाम पर ये रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत के बाद विजिलेंस ने जाल बिछाकर डीटीपी विक्रम को पकड़ने में कामयाबी हासिल की।
घर में ली गई तलाशी के दौरान टीम को 78,64,630 रुपये मिले हैं। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी टीम के हाथों लगे हैं। जिनको लेकर जांच की जाएगी। फिलहाल, डीटीपी और ड्राइवर के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज कर लिया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है। (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)