खेतों में ''अंधेरगर्दी'': एक ही रात 5 ट्यूबवेलों पर डाका, 5 दिन में दूसरी बड़ी वारदात
punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 06:16 PM (IST)
अंबाला(अमन): हरियाणा के खेतों में इस वक्त फसल नहीं, बल्कि डर उग रहा है, क्योंकि चोर अब सीधे किसानों की मेहनत पर डाका डाल रहे हैं। एक ही रात में 5 ट्यूबवेलों के बिजली के तार काटकर चोरी कर ली गई, जिससे किसानों की सिंचाई व्यवस्था ठप हो गई है। बार-बार हो रही इन वारदातों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर कब तक किसान यूं ही लुटते रहेंगे।
क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला सामने आया है, जहां चोरों ने एक साथ 5 ट्यूबवेलों को निशाना बनाते हुए बिजली के तार काटकर चोरी कर लिए। इस वारदात से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है।पीड़ित किसान हरजीत सिंह का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। करीब 15 दिन पहले भी इसी तरह की चोरी हुई थी, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी आरोपी को पकड़ने में नाकाम रही है।
चोरों ने किसान गगनदीप सिंह के ट्यूबवेल के कमरे का दरवाजा तोड़कर करीब 35 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। वहीं, किसान स्वर्ण सिंह के ट्यूबवेल के तार काटने के साथ-साथ खेत में खड़ी मोटरसाइकिल से तेल तक निकाल लिया गया। रबी की फसल के इस अहम समय में सिंचाई के साधनों को नुकसान पहुंचने से किसानों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। अगर जल्द ही हालात नहीं सुधरे, तो फसल पर भी असर पड़ सकता है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
हरियाणा में बारिश से मौसम हुआ ठंडा, 5 डिग्री तक गिरा तापमान; कल से फिर बारिश और ओलावृष्टि की संभावना