जमीनी विवाद के चलते व्यक्ति ने मौत को लगाया गले, सुसाइड नोट में ठहराया एक युवक को जिम्मेवार

punjabkesari.in Sunday, Mar 27, 2022 - 05:12 PM (IST)

झज्जर (प्रवीण धनखड़) : झज्जर के गांव में एक व्यक्ति ने जमीनी विवाद के चलते मौत को गले लगा लिया। मृतक का शव साल्हावास-अम्बोली मार्ग पर पड़ा हुआ मिला। इस बारे मेें सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया।

मृतक की पहचान 40 वर्षीय संजय पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी गांव अम्बोली के रूप में हुई है। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेवार कोसली के जितेन्द्र को ठहराया है। पुलिस का कहना है कि जो प्रारम्भिक जानकारी पुलिस को मिली है उसके अनुसार जितेन्द्र और संजय के बीच कोई प्लाट का विवाद था। प्लाट की बिक्री होने के बाद इस मामले में दोनों के बीच पैसों का लेन-देन था। जिसको लेकर दोनों में आपसी खींचतान चल रही थी।

जांच अधिकारी साधुराम ने बताया कि इस मामले में सुसाइड नोट के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। उधर पुलिस ने मृतक संजय के शव का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static