Haryana Weather: हरियाणा में तापमान बढ़ने से इन फसलों पर मंडराया खतरा, चिंता में किसान

punjabkesari.in Monday, Feb 10, 2025 - 12:55 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम बिल्कुल ही बदल गया है। अब पहाड़ों पर बर्फबारी का प्रभाव मैदानी इलाकों पर होगा। 12 फरवरी के बाद उत्तरी और उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट आ सकती है जबकि सुबह और देर रात कुछ इलाकों में कोहरा छा सकता है। बढ़ते तापमान का प्रभाव फसलों पर भी दिख रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि दिन के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। फरवरी के अंत तक यह 30 डिग्री या उससे ऊपर पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार को हरियाणा का रोहतक सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 23.5 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। वहीं, ठंडी हवाओं के कारण दिन का तापमान स्थिर रहा। आने वाले दिनों में मौसम में इसी तरह उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

तापमान बढ़ने की वजह से फसलों के उत्पादन पर भी प्रभाव पड़ेगा। गेहूं, सरसों, जौं और आलू समेत विभिन्न फसलों को कम तापमान की जरूरत होती है जबकि तापमान बढ़ना फसलों के लिए हानिकारक होता है। ज्यादा तापमान बढ़ने से  मक्का, ज्वार और धान आदि फसलों खराब हो सकती है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static