मातम में बदली ईद की खुशियां : नमाज़ पढ़कर घर लौट रहे तीन युवकों को डंपर ने कुचला, एक की मौत

punjabkesari.in Thursday, Jun 29, 2023 - 04:55 PM (IST)

टोहाना (सुशील सिंग्ला) : पूरे देश में बकरीद का त्योहार आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लोग ईद की नमाज़ पढ़ एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबाराकबाद दिए। लेकिन टोहाना के गांब रेहनवाली में हुए एक सड़क हादसे ने ईद की खुशियों को मातम में तब्दील कर दिया। जहां ईद की नमाज पढ़कर बाइक से घर जा रहे तीन लोगों को एक डंपर ने टक्कर मार दी। जिसमें एक 32 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना पाकर पहुंची सदर पुलिस जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक टोहाना में अपने भाई के साथ ईद की नमाज पढ़ने के बाद गांव म्योंद में अपने घर जा रहा था। जहां डंपर चालक ने उन्हें कुचल दिया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय उल्फे आलम बताया गया है, जो अपने साथी लजीम व सोनू के साथ घर जा रहा था कि यह हादसा हो गया। इस बारे में मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक ईद की नमाज पढ़ने के लिए टोहाना आया था, जिसके बाद वे बाइक पर वापस जा रहे थे। गांव रेहनवाली  के पास डंपर चालक ने उन्हें कुचल दिया, जहां एक की मौके पर मौत हो गई जबकि दो घायलों को अग्रोहा रेफर कर दिया गया। मृतक बिहार के मधुबन जिले का रहने वाला था।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static