सावित्रीबाई फूले की जयंती पर कैथल पहुंचे दुष्यंत चौटाला, बोले - देश की उन्नति के लिए महिलाओं का योगदान जरूरी
punjabkesari.in Sunday, Feb 19, 2023 - 04:37 PM (IST)

कैथल (जयपाल) : हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आज कैथल में आयोजित सावित्रीबाई फूले की जयंती पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डाला।
इस दौरान दुष्यंत ने कहा कि देश की उन्नति के लिए सदा ही महिलाओं का योगदान रहा है। जिसमें देश की सबसे पहली महिला अध्यापक के रूप में माता सावित्रीबाई फुले ने जो पहल की उसी की बदौलत आज हमारे भारत देश में महिलाएं हर क्षेत्र आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी तर्ज पर चलते हुए हरियाणा सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया। गठबंधन में चल रही सरकार द्वारा जारी किए गए मेनिफेस्टो के अनुसार जनता से किए सभी वायदों को पूरा किया जाएगा।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)