हर साल 5 करोड़ रुपए के पेपर बचाएगी ई-विधानसभा- विधायक कृष्ण लाल मिड्ढा

punjabkesari.in Monday, Aug 08, 2022 - 06:45 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): प्रदेश के मुख्यमंत्री और विधानसभा स्पीकर के अथक प्रयासों से आखिरकार हरियाणा विधानसभा देश में तीसरी ई विधानसभा के रूप में खिताब हासिल कर गई। सोमवार को ई विधानसभा के पहले सत्र के पहले दिन कार्यशैली को समझने और काम करने में थोड़ी बहुत दिक्कत सभी को अवश्य आई। लेकिन बुजुर्ग विधायक राम कुमार गौतम और शमशेर सिंह गोगी ने उम्र का हवाला देकर इसे सीखने में थोड़ी ज्यादा परेशानी बताई। इस विषय पर जींद से भाजपा विधायक  कृष्ण मिड़ढा ने इसे प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के सपने का पहला कदम बताया है। मिड्ढा ने कहा कि हरियाणा विधानसभा ने देश में तीसरी डिजीटल विधानसभा बनकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सकारात्मक सोच के कारण ही यह मुश्किल काम सफल हो पाया है। करीब 5 करोड़ रुपए के पेपर सालाना विधानसभा में खर्च होने से बचाना प्रदेश हित में एक बेहतर कदम है। पेपरलेस की तैयारी प्रदेश के लिए एक अच्छी शुरुआत है। अगले सत्र में अधिकतर विधायकों को इस कार्यशैली को करने में दिक्कत नहीं आएगी।

 

मेरे 15 प्रश्न नहीं लगे, फिर भी विभागों से बात कर करवाऊंगा लोगों के काम : मिड़ढा 

 

मिड़ढा ने कहा कि हर विधायक को हल्की-फुल्की दिक्कतें अवश्य आ रही हैं। लेकिन धीरे धीरे यह सभी के समझ में आ जाएगी। पंचकूला में सभी विधायकों ने इसकी ट्रेनिंग के लिए क्लास भी लगाई थी और घर पर थोड़ी कोशिश के बाद अगले सत्र में पूरी तरह से विधायक भी आधुनिक नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यशैली को समझने में बुजुर्ग विधायकों को अवश्य ही ज्यादा दिक्कत आ सकती है। जींद विधायक कृष्ण मिड्डा ने बताया कि उन्होंने भी अपने विधानसभा क्षेत्र से संबंधित 15 प्रश्न विधानसभा सत्र के लिए लगाए थे। लेकिन कोई प्रश्न नहीं मिल पाया। सवालों का जवाब मिलने के बाद चर्चा कर विभागों से बात की जाएगी और समस्याओं के समाधान की कोशिश की जाएंगी।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static