बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल ने कई विधेयकों के संशोधन लगाई मुहर, ये देखें डिटेल

punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 06:21 PM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी ): हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के पहले दिन शुक्रवार को राज्यपाल द्वारा स्वीकृत किए गए विधेयकों के संशोधन के बारे में सदन में रिपोर्ट पेश की गई। स्पीकर हरविंदर कल्याण ने बताया कि यह विधेयक पिछले सत्र में पारित करके राज्यपाल को स्वीकृति के लिए भेजे गए थे।

इनमें हरियाणा माता मनसा देवी संशोधन विधेयक 2025, हरियाणा माता शीतला देवी संशोधन विधायक 2025, हरियाणा श्री माता भीमेश्वरी देवी संशोधन विधेयक 2025, हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती मेला संशोधन विधेयक 2025, हरियाणा नगर निगम संशोधन विधेयक 2025, हरियाणा वित्त पंचायती राज संशोधन विधेयक 2025, हरियाणा आवास बोर्ड संशोधन विधेयक 2025 है। ये विधेयक दिसंबर 2025 में पेश हुए थे, जिन्हें पारित किया गया। 


 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static