अंबाला में इंसानियत शर्मसार:15 दिनों से भूखा बुजुर्ग दंपत्ति नरकीय हालात में रहने को मजबूर; मसीहा बने ये लोग

punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2026 - 10:42 AM (IST)

अंबाला(अमन): अंबाला शहर के दुर्गा नगर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर किसी की भी आंखें नम हो जाएं। एक बुजुर्ग दम्पति सर्वेश कुमार और उनकी धर्मपत्नी पिछले एक महीने से एक किराये के मकान में नर्क जैसी परिस्थितियों में रहने को मजबूर हैं। जिस उम्र में अपनों का साथ और सुकून चाहिए, वहां ये दम्पति गंदगी और बदबू के बीच जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।

PunjabKesari
स्थानीय लोगों की मानें तो, सर्वेश कुमार, जो पहले रेलवे रोड पर रहते थे, एक महीने पहले यहां शिफ्ट हुए थे। तब स्थिति सामान्य थी, लेकिन आज हालत ये है कि बुजुर्ग चलने-फिरने में असमर्थ हैं और उनकी पत्नी को आंखों से दिखाई भी नहीं देता। बताया जा रहा है कि पिछले 15 दिनों से इन दो बेसहारा लोगों के पेट में अन्न का एक दाना भी नहीं गया है।


गनीमत रही कि मामले की जानकारी मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस उनके परिजनों, उनके साले से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। लेकिन सवाल पुलिस या कानून का नहीं है, सवाल है उस संवेदनशीलता का जो हमारे समाज से गायब होती जा रही है।

PunjabKesari

फिलहाल अंबाला के बराड़ा की एक संस्था ने बुजुर्ग दंपत्ति का रेस्क्यू कर उनकी जिम्मेदारी उठाई है। इलाके के जागरूक नागरिक अब प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि इस बुजुर्ग दम्पति को तत्काल इलाज और सुरक्षित छत मुहैया कराई जाए। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static