हरियाणा में मानसून की वापसी,बारिश से लुढ़का पारा.... भीषण गर्मी और उमस से मिली राहत
punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2026 - 09:45 AM (IST)
हिसार: हरियाणा में मानूसन एक बार फिर सक्रिय होने पर बारिश हुई। बारिश से कई दिनों से भीषण गर्मी व उमस झेल रहे लोगों को राहत मिली है। बदले मौसम के कारण अम्बाला में 24 घंटे में दोपहर का पारा 6.2 डिग्री लुढ़क गया, जो 30 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। करनाल के कौल और यमुनानगर में भी पारा में 5.6 डिग्री सैल्सियस तक की गिरावट आई।बीती रात्रि हिसार, रोहतक, सिरसा व चरखीदादरी में रात्रि को पारा 30 डिग्री सैल्सियस से ज्यादा होने के कारण गर्मी से लोग बेहाल रहे। इससे बिजली की डिमांड भी बढ़ गई थी।
मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को लेकर भी हरियाणा के कई हिस्सों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मानसून की सक्रियता से बारिश से किसानों को राहत मिलेगी। फसलों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हो सकती है।
भारतीय मौसम विभाग द्वारा दर्ज आंकड़ों अनुसार अबाला में 12.3, रोहतक में 22.8, भिवानी में 10.0, चरखी दादरी में 20.5, जींद में 5.0, करनाल के इन्द्री क्षेत्र में 10, उचानी क्षेत्र में 8.5, यमुनानगर में 10.5, मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा पानीपत, पंचकूला, मंडकौला, नूंह, सोनीपत सहित कुछ अन्य जगहों में भी बारिश हुई।
हकृवि कृषि मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने से हरियाणा में मानसून की गतिविधियों में बढ़ौतरी होने की संभावना बन रही है जिससे हरियाणा में 21 से 24 जुलाई दौरान मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है।