हरियाणा के इस जिले में ED की दस्तक, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Saturday, Mar 08, 2025 - 01:45 PM (IST)

सोनीपत (सन्नी मलिक) : हरियाणा के सोनीपत जिले में आज ईडी ने दस्तक दी। सोनीपत जिले के अनिल विहार में ईडी की छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। नीरज शर्मा नाम के शख्स के आवास पर कई गाड़ियों में सवार होकर ईडी के अधिकारी पहुंचे।

PunjabKesari

ईडी के अधिकारी किस मामले को लेकर नीरज शर्मा के आवास पर पहुंचे है, अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। नीरज शर्मा गांव ब्राह्मणवास के पूर्व सरपंच भी रहे हैं। अल सुबह से नीरज शर्मा के आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है। 

सूत्रों के मुताबिक नीरज शर्मा माइनिंग व्यापारी बताए जा रहे हैं। ईडी अधिकारी अवैध संपत्तियों और कई अवैध रूप से लेनदेन की जांच कर रहे हैं। नीरज शर्मा पंजाब , हरियाणा और राजस्थान में कई जगह माइनिंग का काम करता है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static