शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर जाएंगे इंग्लैंड, ये है विशेष कारण ?
punjabkesari.in Saturday, Mar 19, 2022 - 02:31 PM (IST)

यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता): शिक्षा मंत्री 20 मार्च से 9 दिन के इंग्लैंड दौरे पर जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इंग्लैंड में एक एनजीओ द्वारा विश्व स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न देशों के शिक्षा मंत्री मौजूद रहेंगे और अपने अपने देश में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे कार्यों को बताएंगे।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि निश्चित तौर पर हरियाणा के लिए जो भी फायदेमंद होगा वह उसे लागू करेंगे। शिक्षा मंत्री के साथ हरियाणा शिक्षा विभाग के डायरेक्टर, ए सी एस भी इंग्लैंड जा रहे हैं ।
शिक्षा मंत्री ने ये जानकारी तब दी जब वह यमुनानगर विधायक के भतीजे द्वारा ऑर्गेनिक सब्जियों की बनाई गई पहली शॉप का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा एग्रीकल्चर के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने ऑर्गेनिक खेती की शुरुआत की है।
अब उनके भतीजे ने यह पुण्य का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इससे ना सिर्फ धरती की उर्वरक शक्ति बढ़ती है बल्कि खाने वालों का शरीर भी स्वस्थ रहता है। मीडिया से बातचीत करते हुए कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री इस क्षेत्र के बड़े जानकार हैं जो लंबे समय से ऑर्गेनिक खेती कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जो काफी पहले से खेती कर रहा है वह इस समय काफी लाभ में है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भी धरती की उर्वरक शक्ति कम होने से चिंतित है और तरह-तरह के उपाय भी किसानों को बताए जा रहे हैं।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)