पानीपत में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट में जिंदा जला बुजुर्ग, शरीर बना कंकाल...मची अफरा-तफरी
punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 12:33 PM (IST)
पानीपत : शहर के तहसील कैंप क्षेत्र के राम नगर स्थित एक कमरे में सिलैंडर के फटने से आग लग गई। आग लगने के कारण कमरे में रह रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।
आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और उन्हें पूरी तरह से आग पर काबू पाया। कमरे में रखा अन्य सामान भी आग की चपेट में जलकर राख हो गया बताया गया कि हादसा उस समय हुआ जब बुजुर्ग चाय बनाने के लिए गैस का चूल्हा जला रहा था तो अचानक से सिलेंडर में धमाका हो गया। हादसा होने पर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
मृतक की पहचान सोमपाल निवासी राम नगर के रूप में हुई है। वह कमरा नसीम ने किराए पर लिया हुआ था और उसका साथी मृतक सोमपाल को शाम के समय चाय पिलाने के लिए घर पर लाया था। दोनों कबाड़ी का काम करते थे और जैसे ही नसीम ने चाय बनाने के लिए आग जलाई तो सिलैंडर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होने पर सोमपाल जिंदा जल गया और नसीम गंभीर रूप से झुलस गया। माना जा रहा है कि हादसा गैस रिसाव के कारण हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)