कैथल में बुजुर्ग महिला की हत्या, गले व कानों से सोने के जेवरात चोरी

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2020 - 11:59 AM (IST)

कैथल : स्थानीय सिविल अस्पताल के सामने जनकपुरी कॉलोनी कैथल में शनिवार की रात को एक बुजुर्ग महिला चरणजीत कौर के सिर में तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी और घर में चोरी की घटना को अंजान दिया। सुबह परिजनों को महिला का शव चारपाई पर पड़ा हुआ मिला। शव पर तेजधार हथियार से हमले के निशान थे, वहीं महिला के गले और कान में पहले सोने के जेवरात भी गायब मिले। एक कमरे का सामान भी बिखरा हुआ था।

वारदात से पहले सी.सी.टी.वी. कैमरे की तार को भी काटा गया था। सुबह जब बेटा अपने कमरे से बाहर आया तो महिला मृत अवस्था में पड़ी हुई मिली। घटना की सूचना 100 नंबर पर दी गई। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची ओर जांच शुरु कर दी। सी.आई.ए.इंस्पैक्टर अनूप कुमार, सी.आई.ए.-2 इंस्पैक्टर प्रदीप कुमार व सिविल लाइन थाना प्रभारी अमित कुमार और एफ.एस.एल. की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी। मां की हत्या की सूचना मिलने पर अपने ससुराल चंडीगढ़ से कैथल लौटी बेटी देवेंद्र कौर ने बताया कि रात को करीब 8 बजे उसकी 55 वर्षीय मां चरणजीत कौर से बातचीत हुई थी। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों ने जहां घटना से पहले सी.सी.टी.वी. कैमरों को तोड़ दिया था लेकिन आरोपी डी.वी.आर. साथ नहीं ले गए। घटना से पहले घर में घुसने की अवश्य ही रिकार्डिंग डी.वी.आर. में हुई होगी। 

पुलिस ने डी.वी.आर. को कब्जे में ले लिया है, जिसकी जांच की जा रही है। सिविल लाइन एस.एच.ओ. अमित कुमार ने बताया कि हमने मृतका के बेटे गुरप्रीत की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 460 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जांच के लिए हमने डी.वी.आर. भी कब्जे में लिया है। फॉरैंसिक टीम ने भी जरुरी सबूत जुटाए है। पोस्टमाटर्म करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Recommended News

Related News

static