विकास व पहचान का है चुनाव : दुष्यंत

punjabkesari.in Saturday, May 11, 2019 - 09:29 AM (IST)

हिसार: जजपा-आप गठबंधन प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को कहा कि यह चुनाव हिसार क्षेत्र की जनता के लिए केवल एक सांसद चुन कर लोकसभा में भेजने का नहीं बल्कि हिसार के विकास,पहचान व शान का चुनाव है। वह शान जो लोकसभा के माध्यम से पूरे देश में फैली,वह पहचान जो देश के कोने-कोने से हिसार को मिली। जनता फिर से हिसार से ऐसा सर्वश्रेष्ठ सांसद चुन कर भेजे जो राष्ट्र स्तर पर चमकाए गए हिसार के नाम में और चार चांद लगा सके।

कहीं ऐसा न हो कि जो सांसद आप भेजें, वह हिसार के नाम को गुमनामी के अंधेरे की ओर धकेल दे। वोट डालने से पहले अपनी अंतरात्मा की आवाज को जरूर सुनें कि कौन हिसार को प्रगति के पथ पर ले जाने की क्षमता रखता है, कौन हिसार के हितों के लिए लड़ सकता है, कौन हिसार को नया लुक दे सकता है। पी.एम. मोदी के राष्ट्रवाद की हवा निकालते हुए दुष्यंत ने कहा कि मोदी के शासन में सबसे ’यादा जवान आतंकी हमलों में शहीद हुए हैं।

भाजपा पर दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा में जातीय जहर फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा अंग्रेजों की तरह फूट डालो और राज करो की  नीति पर चल रही है। इसका खमियाजा हरियाणा और पूरा देश भुगत रहा है। हरियाणा आज परिवर्तन चाहता है। प्रदेश में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिल पाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा की जनता ने मोदी का इलाज कर दिया तो खट्टïर का इलाज भी हो जाएगा। खट्टïर मोदी के साथ मुफ्त में ठीक उसी तरह जाएगा, जिस तरह साबुन की सेल पर एक के साथ एक मुफ्त मिलता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kamal

Recommended News

Related News

static