बरोदा उप-चुनाव प्रदेश में अपनी सरकार बनाने का चुनाव: हुड्डा

punjabkesari.in Tuesday, Oct 27, 2020 - 09:45 AM (IST)

गोहाना: बरोदा उपचुनाव केवल एक एम.एल.ए. बनाने का चुनाव भर नहीं है, यह  प्रदेश में अपनी सरकार बनाने का उप-चुनाव है। सोमवार को यह टिप्पणी पूर्व सी.एम. और विपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने की। भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जो कोई भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार का विरोध करता है, उसी के खिलाफ झूठे केस दर्ज करवा कर उसे प्रताडि़त किया जाता है।

पूर्व सी.एम. ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी सरकार है। किसानों को उनकी किसी भी फसल का पूरा दाम नहीं मिल रहा है। ऊपर से उस पर 3 नए कृषि कानून थोप दिए गए हैं जिससे धरतीपुत्र अन्नदाता बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। किसान नए कानूनों का विरोध कर रहा है तो उस पर लाठियां बरसाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि न केवल किसान अपितु आम आदमी भी आसमान छूती महंगाई, भ्रष्टाचार और सरकारी लूट-खसूट से परेशान है। पूर्व सी.एम. ने कहा कि जनमानस की आमदनी और रोजगार, दोनों घट गए हैं। खाने-पीने की चीजें, सब्जियां और फल इतने महंगे हो गए हैं कि रसोई को चलाना मुश्किल हो गया है। बिजली इतनी महंगी हो गई है कि लोग बल्ब तक जलाते हुए हिचकने लगे हैं। समाज का प्रत्येक वर्ग इस शासन से खफा है और सड़क पर उतर कर अपना विरोध दर्ज करवा रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static