Yamunanagar: बिजली विभाग ने ट्रांसफॉर्मरों को ठंडा रखने के लिए किए विशेष इंतजाम, लगातार बढ़ता जा रहा गर्मी का प्रकोप
punjabkesari.in Thursday, May 28, 2026 - 11:26 AM (IST)
यमुनानगर (परवेज खान) : गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और तापमान 45 डिग्री तक पहुंच चुका है। ऐसे में बिजली की खपत भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रही है। यमुनानगर में बढ़ते लोड के चलते ट्रांसफॉर्मरों के गर्म होने और फाल्ट आने की संभावना बनी रहती है। इसी को देखते हुए यमुनानगर में बिजली विभाग ने पावर हाउसों में ट्रांसफॉर्मरों को ठंडा रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
पावर हाउसों में बड़े-बड़े पंखे लगाए गए हैं, वहीं वाटर फॉगिंग सिस्टम के जरिए ट्रांसफॉर्मरों पर लगातार पानी की फुहार डाली जा रही है, ताकि उनका तापमान नियंत्रित रहे और किसी प्रकार की तकनीकी खराबी न आए। विभाग का कहना है कि इन व्यवस्थाओं का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देना है।
बिजली विभाग के शिफ्ट अटेंडेंट धर्मेन्द्र ने कहा कि ट्रांसफार्मर की मरम्मत व बिजली को सुचारू चलाने के लिए कट लगाने जरूरी है। ताकि लंबे कट ना लगे और बिजली सुचारू चलती रहे। इसलिए जनता को भी थोड़ी धर्य रखने की जरूरत है। वहीं उन्होंने कहा कि टीमें भी लगातार फील्ड में निगरानी कर रही हैं और किसी भी शिकायत या तकनीकी समस्या को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। गर्मी के इस सीजन में बिजली व्यवस्था बनाए रखना विभाग के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है, लेकिन विभाग दावा कर रहा है कि उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)