हरियाणा में रिश्वत लेते बिजली निगम का जेई अरेस्ट, खराब ट्रांसफार्मर बदलने के लिए मांगी घूस, एसीबी ने रंगे हाथ दबोचा

punjabkesari.in Saturday, Nov 07, 2026 - 11:52 AM (IST)

करनाल : हरियाणा में एसीबी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टीम ने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के जुडला कार्यालय में तैनात जूनियर इंजीनियर हरदीप सिंह निवासी कैथल को 4000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 

शिकायतकर्ता ने ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए एस.डी.ई. ऑप्रेशन, यू.एच.बी.वी.एन. जुडला कार्यालय में आवेदन दिया था। आरोप है कि उक्त जे.ई. हरदीप सिंह ने ट्रांसफार्मर बदलने के लिए रिश्वत की मांग की।

शिकायत में तथ्यों की जांच के बाद ए.सी.बी. यूनिट करनाल की टीम ने जे.ई. को रिश्वत के पैसे लेते गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की पूरी राशि मौके से बरामद कर ली गई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में नियमानुसार आगामी जांच एवं कानूनी कार्रवाई जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static