बिजली कर्मचारियों ने की हड़ताल तो पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Sep 12, 2022 - 07:50 PM (IST)

बहादुरगढ़(प्रवीण): शहर में बिजली कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट को लेकर कर्मचारियों ने हड़ताल करना शुरु कर दिया है। सभी कर्मचारी बिजली विभाग के कार्यालय के गेट पर जमा हुए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं पुलिस ने कर्मचारियों के हड़ताल के बाद 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

इस घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि शहर के वाल्मीकी मोहल्ले में 6 दिन पहले बिजली चोरी को रोकने गए कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया। लेकिन किसी भी आरोपी को गिरफ्ता नहीं किया। जिसके बाद गिरफ्तारी को लेकर बिजली विभाग के कर्मचारियों के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने आरोपियों गिरफ्तार किया। जिसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी।

वहीं कर्मचारियों का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि बिजली विभाग का कोई भी कर्मचारी बिना पुलिस सुरक्षा के बिजली चोरी रोकने नहीं भेजा जाएगा। बिजली चोरी की इस साल सैकड़ों मामले सामने आ चुकी हैं। एक तरफ जहां अधिकारी कर्मचारियों पर बिजली चोरी रोकने का दबाव बनाते हैं। तो वहीं कर्मचारी जब बिना पुलिस सुरक्षा के बिजली चोरी रोकने के लिए जाते हैं तो उनके साथ मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। बिजली चोरों से निपटने के लिए कर्मचारियों को सख्ती से निपटना होगा। इसके लिए पुलिस का सहयोग  बेहद जरूरी है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static