हांसी में छोटू स्वीट्स के मालिक से रंगदारी मांगने का मामला, पुलिस व आरोपी में हुई मुठभेड़...पैर में लगी गोली

punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 09:36 AM (IST)

हांसी (संदीप सैनी) : हरियाणा में आए दिन पुलिस से मुठभेड़ के मामले सामने आते रहते हैं। हांसी के छोटू स्वीट्स के मालिक से 50 लाख की रंगदारी मांगने के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी अनुराग के पैर में गोली लग गई जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अनुराग को कल रात को असला बरामदगी के लिए सुंदर नहर के पास ले जाया गया तो उसने पुलिस पर अवैध हथियार से फायरिंग कर दी। जिस पर जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग कर दी। गोली आरोपी के पैर में लगी जिसके बाद वह घायल हो गया। उसे हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static