सनातन की अलख जगा रहे महंत राजेंद्र पुरी, लोकसभा चुनावों में लेगें एंट्री !

punjabkesari.in Tuesday, Feb 06, 2024 - 07:36 PM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के एक संत हरियाणा एवं देश की राजनीति में सक्रिय होने का मन बना चुके हैं। बता दें कि पिछले कई सालों से देश की राजनीति में विशेषकर भाजपा में साधू समाज और संत महापुरुषों का सक्रिय राजनीति में योगदान देखने को मिल रहा है। अब इसी क्रम में धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र से संत समाज में अलग पहचान बना चुके महंत राजेंद्र पुरी समाज सेवा एवं जनहित को लेकर राजनीति में आने का पूरा मन बन चुके हैं। आने वाले लोकसभा चुनावों में उनकी धमाकेदार एंट्री हो सकती है।

सनातन प्रचारक के रूप में देश विदेश में पहचान बना चुके महंत राजेंद्र पुरी से राजनीति कई दिग्गज नेता लगातार संपर्क भी कर रहे हैं। महंत राजेंद्र पुरी के हरियाणा में ही नहीं बल्कि देशभर में अपनी विशेष पहचान है। विदेश सहित उनके अधिकतर अनुयायी हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और अन्य राज्यों में भी हैं। कुरुक्षेत्र जिला के शाहाबाद उपमंडल के गांव बिजडपुर में उनका जग ज्योति नाम से धाम बना हुआ है। जहां पिछले करीब पांच दशकों से पीढ़ी दर पीढ़ी महंत राजेंद्र पुरी का परिवार सामाजिक, धार्मिक कार्यों और सनातन प्रचार में लगा हुआ है। 

चुनावों में संत की हो सकती है एंट्री

महंत राजेंद्र पुरी जिस तरह सनातन और हिन्दुत्व का प्रचार कर रहे हैं तो समझा जा रहा है कि वे किसी भी समय भाजपा के माध्यम से सक्रिय राजनीति में एंट्री ले सकते हैं। कुरुक्षेत्र जिला सहित आसपास के जिलों के गांव-गांव जाकर बच्चों, युवाओं और ग्रामीणों में पारंपरिक शिक्षा, सनातन, भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के प्रचार का अभियान वर्षों चला रहे हैं। भारतीय संस्कारों के लिए गांव गांव जाकर शिविर लगाना, सत्संग करना और युवाओं के लिए कार्यक्रम आयोजित करना उनके जीवन का हिस्सा है। सनातन की लो जगाने और भगवान में लोगों की आस्था बने इसके लिए राष्ट्र कल्याण के लिए कई दशकों से मई जून के महीने में कड़ी पंच धूनी अग्नि तपस्या, लगातार 41 दिन की खड़ी तपस्या करना, श्री राम कथा करना, धार्मिक और समाजसेवा के कार्यों के लिए जग ज्योति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट का संचालन भी कर रहे हैं। बीते समय में जिस तरह से देश एवं प्रदेश की सरकार के आह्वान पर नशा मुक्ति यात्रा निकालने कार्य लगातार जिस तरह किया है तो अब भाजपा की सीढ़ी से उनकी सक्रिय राजनीति में एंट्री हो सकती है। 

सक्रिय राजनीति में आने से पहले महंत राजेंद्र पुरी के समर्थकों एवं निकटवर्ती लोगों का कहना है कि महंत राजेंद्र पुरी को राष्ट्रीय स्तर की राजनीति में सक्रिय होना चाहिए। लोकसभा चुनावों से ठीक पहले राजनीति में उनकी एंट्री को लेकर भी कई तरह के मायने हैं। इसी लिए माना जा रहा है कि लोकसभा चुनावों में भी हरियाणा की राजनीति में उनकी अहम भूमिका हो सकती है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static