हरियाणा-पंजाब और हिमाचल के वाहन चालकों के लिए बुरी खबर, इन वाहनों की एंट्री पानीपत में हुई बैन

punjabkesari.in Monday, Apr 08, 2024 - 05:02 PM (IST)

पानीपत(सचिन शर्मा): हरियाणा पंजाब और हिमाचल प्रदेश के वाहन चालकों के लिए बुरी खबर है। पानीपत के डीएसपी धर्मबीर खर्ब ने बताया कि अब 10 वर्ष पुराने डीजल वाहन व 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहन करनाल से आगे नहीं ले जा सकते हैं। इसके अलावा पानीपत जिले के लोगों के लिए भी अब मुश्किलें आएंगी। जनपद के लोगों से भी अपील की गई है कि 10 वर्ष पुराने डीजल वाहन व 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहन सड़क पर न निकालें।

PunjabKesari

डीएसपी ने बताया कि अब से पानीपत में पुराने वाहनों की एंट्री मनाही है। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल के लोग करनाल से होकर पानीपत से होते हुए दिल्ली में एंट्री करते हैं। इन राज्यों के लोगों को दिल्ली जाने के लिए नई गाड़ियों का इस्तेमाल करना पड़ेगा। हालांकि करनाल तक सभी वाहन चल सकते हैं।

 डीएसपी के अनुसार यह आदेश ऊपर से आया है। बता दें कि पानीपत जिला दिल्ली एनसीआर में शामिल हो गया है। इसी कारण से यह फैसला लिया गया है।  डीएसपी ने बताया कि हम समय-समय पर लोगों को जागरुक भी करते रहते हैं और चेतावनी भी देते रहते हैं कि 10 और 15 साल पुराने वाहन सड़कों पर ना चलाएं। डीएसपी ने कहा अगर ऐसा कोई करता है तो उनके वाहनों को इंपाउंड कर दिया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Recommended News

Related News

static