नाइट डोमिनेशन अभियान के माध्यम से असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने की कवायद

punjabkesari.in Sunday, Jun 27, 2021 - 11:17 PM (IST)

रेवाड़ी (योगेंद्र सिंह): असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने की कवायद के चलते पुलिस ने विगत रात्रि नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। अभियान के तहत पुलिस ने करीब 1800 वाहनों की जांच की और पचास से अधिक वाहनों के चालान काटने के साथ छह वाहन कंपाउंड किए। पुलिस ने रात्रि दस बजे से सुबह चार बजे तक अभियान के दौरान हर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की।

इस दौरान पुलिस ने करीब दो सौ सार्वजनिक जगह को चैक किया और 83 अंजान लोगों से पू छता छ की। अभियान के तहत पुलिस ने 39 अवैध शराब की बोतलें जब्त की। इसके अलावा पुलिस ने सट्टा खाई करने के मामले में एक युवक को भी गिरफ्तार किया। एसपी अभिषेक जोरवाल ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य असामाजिक तत्वों में खाकी का भय और पुलिस की सतर्कता से अवगत कराना भी है। इस प्रकार का अभियान आगे भी इसी प्रकार चलाया जाएगा।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static