नई नवेली दुल्हन का कारनामा: पहले सुसरालियों को खाने में खिलाई नशीली दवा, फिर लाखों का कैश-गहने लेकर फरार

punjabkesari.in Saturday, Mar 30, 2024 - 11:24 AM (IST)

करनाल : करनाल जिले के घरौंडा थाना क्षेत्र के गांव में लुटेरी दुल्हन सामने आई है। शादी के डेढ़ महीने बाद ही पूरे ससुराल वालों को बेहोश कर साढ़े 2 लाख कैश, 40 तोले चांदी व 6 तोले सोने के गहने लेकर आधी रात को घर से भाग निकली। उसने खाने में नशे की दवाइयां मिलाकर ससुराल वालों को खिला दिया था।इसके बाद सभी लोग बेहोश हो गए। 

इतना ही नहीं विवाहिता ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी वारदात से पहले बंद कर दिया। सुबह जब परिवार उठा तो 24 वर्षीय बहू घर में नहीं थी। अलमारी में रखे गहने और कैश भी गायब थे। पहले तो परिवार ने उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन जब वो कहीं नहीं मिली तब जाकर शुक्रवार देर शाम को घरौंडा थाने में मामला दर्ज कराया।

डेढ़ महीना पहले हुई थी शादी

पीड़ित पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 14 फरवरी को उसकी शादी पानीपत के गांव की रहने वाली युवती के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी में करीब 6 से 7 लाख रुपए खर्च भी किया। शादी के बाद हम दोनों अच्छे से रह रहे थे। किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं थी। उसे नहीं पता था कि उसकी पत्नी ऐसा काम करेगी।

प्राइवेट नौकरी करता है पीड़ित

पीड़ित पति ने शिकायत में बताया कि वह करनाल में ही एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। 28 मार्च को वह ड्यूटी से घर आया था। परिवार के अन्य सदस्य भी घर पर थे। सभी के लिए खाना उसकी पत्नी ही बनाती थी। शाम को उसने ही सभी परिवार के लोगों को और मुझे खाना दिया। उस खाने में ही उसने नशीला पदार्थ मिलाया था। जिसके बाद पूरे परिवार की सुबह 7 बजे ही आंख खुली। जांच अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि पति की शिकायत के आधार मामला दर्ज कर लिया है। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static