होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भांडाफोड़, तीन महिलाएं गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Sep 13, 2020 - 07:26 PM (IST)

हांसी (संदीप सैनी): हांसी पुलिस ने जींद रोड पर स्थित एक होटल में छापा मारकर देह व्यापार के धंधे का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने होटल से तीन महिलाओं व होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। वेश्यावृत्ति के आरोपों में गिरफ्तार की गई महिलाओं में से एक हिमाचल प्रदेश व दो हरियाणा की रहने वाली हैं। 

पुलिस को सूचना मिली थी कि जींद रोड पर स्थित एक होटल में वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहले तो होटल की गतिविधियों पर नजर रखी। इसके बाद रविवार को बोगस ग्राहक भेजकर होटल में छापा मार दिया। पुलिस ने होटल के अंदर सर्च अभियान चलाकर तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। 

सिटी थाना के कार्यवाहक एसएचओ सब इंस्पेक्टर जगबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व आरोपियो को कोर्ट में पेश किया जाएगा।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static