164 लोगों ने कराई नेत्र जांच, 40 की नजर कमजोर, 19 को हुआ मोतियाबिंद

punjabkesari.in Tuesday, Mar 10, 2026 - 08:20 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): मंगलवार को मासिक नेत्र जांच शिविर का आयोजन पंजाबी धर्मशाला सोहना में सेंटीस फाउंडेशन की तरफ से आयोजित किया गया। महीने के दूसरे मंगलवार को नेत्र जांच शिविर इसी स्थान पर आयोजित किया जाता है। इसमें 164 लोगों ने नेत्र जांच का लाभ उठाया, इसमे 40 मरीज़ आंखों की कमजोरी से पीड़ित पाए गए और 19 मरीज़ मोतियाबिंद से ग्रस्त पाए गए उन्हें आहूजा हॉस्पिटल ले जाया गया और मुफ्त में ऑपरेशन कराए जाएंगे। 45 मरीजों की पिछले महीने आंखों की नजरे कमजोर पाई गई थी, उन सभी मरीजों को इस महीने मुफ्त में चश्मे दिए गए। आज 40 मरीजों की नजरे कमजोर पाई गई उनको अगले महीने के दूसरे मंगलवार (14 अप्रेल ) को शिविर में दिए जाएंगे। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

श्री सनातन धर्म राम मंदिर सोहना की तरफ से चंद्र प्रकाश पठान, लवली जुनेजा, तिलक राज डुडेजा, डॉ अनु आहूजा, राजेन्द्र अरोड़ा, विपिन मल्होत्रा, विनीत रातोरा, गोपाल गेरा, चंद्रभान रोटरा, अंकुर पठान, मेहूल डुडेजा, अशोक चौधरी के सहयोग से यह नेत्र जांच शिविर संपन्न हुआ। निरामया चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से नेत्र रोग विशेषज्ञ अमीर, शुचिता, तुषार, मोहित जी, रिया, रवि, पुनीत, प्रिया, नितिन, सुखदेव, चिराग ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static