हिस्ट्रीशीटर के कब्जे में थी सरकारी जमीन, गुड़गांव पुलिस ने कराई खाली

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 03:07 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): अपराधियों और भू-माफियाओं के हौसले पस्त करने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने अपना अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने कादरपुर गांव के दो कुख्यात अपराधियों, विनय और संजू, द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को बुल्डोजर चलाकर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

जांच में सामने आया कि आरोपी विनय और संजू ने सेक्टर-63ए स्थित नगर निगम की लगभग दो कनाल बेशकीमती जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। अपराधियों ने यहां टीन शेड डालकर दुकानें बना ली थीं, जिनसे वे हर महीने अनैतिक रूप से किराया और लाभ वसूल रहे थे।

 

गुरुग्राम पुलिस ने ऐसे अपराधियों की एक सूची तैयार की है जो अपराध की दुनिया में सक्रिय रहकर अवैध संपत्तियां खड़ी कर रहे हैं। पुलिस की नीति स्पष्ट है अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए उनकी आर्थिक शक्ति (संपत्ति) पर चोट करना है। मंगलवार को एसडीओ आर के मोंगिया, निरीक्षक रामबीर और सेक्टर-65 थाना प्रभारी की मौजूदगी में भारी पुलिस बल के साथ यह कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

 

विनय निवासी कादरपुर के खिलाफ गुरुग्राम के विभिन्न थानों में 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। संजू निवासी कादरपुर यह भी शातिर अपराधी है जिसके खिलाफ 14 मुकदमे दर्ज हैं। संजू पर लूट , डकैती, आर्म्स एक्ट और सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने जैसे संगीन आरोप हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static