गुटबाजी कांग्रेस में नहीं भाजपा में : भूपेंद्र हुड्डा

punjabkesari.in Tuesday, Oct 11, 2022 - 10:54 AM (IST)

करनाल : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि गुटबाजी कांग्रेस में नहीं भाजपा में है। आदमपुर उप-चुनाव में इसे साफ देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि वहां कोई कहता है कि जजपा का पोस्टर नहीं लगाया। गुटबाजी के खमियाजे के सवाल पर कहा कि कांग्रेस में ऐसा नहीं है। कांग्रेस में जो भी संगठन का निर्णय है वह सर्वमान्य होता है। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एक-दो दिन में आमदपुर उप-चुनाव का उम्मीदवार घोषित हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस का उम्मीदवार सबसे ज्यादा मजबूत होगा। मनमानी करने के आरोप पर उन्होंने कहा कि ऐसा कौन कह रहा है उन्हें जानकारी नहीं है। 
वहीं उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन देश के राजनीतिक जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। भूपेंद्र हुड्डा सोमवार को करनाल के गुरुद्वारा सिंह सभा बाबा दीप सिंह में बाबा दीप सिंह की शहादत को समॢपत गुरुमति समागम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से रू-ब-रू हो रहे थे।

उन्होंने कहा कि सरकार सिखों के लिए पृथक गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जल्द चुनाव करवाए। सिख समुदाय की सर्वसम्मति से जल्द कमेटी बनाए। बाबा दीप सिंह युग पुरुष थे। उन्होंने देश और समाजहित में बलिदान दिया। उनका बलिदान पंथ के साथ देश और समाज हमेशा याद रखेगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static