आंधी तूफान के कारण फैक्ट्री का छज्जा गिरा, 14 वर्षीय किशोर की दबने से मौत

punjabkesari.in Wednesday, May 04, 2022 - 04:32 PM (IST)

पानीपत(सचिन): जिले के कुटानी रोड पर एक बड़ा हादसा हो गया,जहां तेज आंधी तूफान और बारिश में एक फैक्ट्री का छज्जा गिर गया। छज्जा के नीचे वहां से गुजर रहा एक करीब 14 वर्षीय किशोर दब गया। घायल अवस्था में किशोर को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया।

सिविल अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्चे को चेक करने पर उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पुलिस को दी। फिलहाल परिजन बच्चे का पोस्टमार्टम न करवाने की बात कह रहे हैं। मगर सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि पोस्टमार्टम प्रकिया बहुत जरूरी है। जानकारी देते हुए रविंद्र ने बताया कि वह कुटानी रोड दलबीर नगर का रहने वाला है। आज दोपहर करीब 2 बजे वह अपने भतीजे विवेक(14) के साथ घर से साइकिल पर सवार होकर घूमने के लिए निकला था इसी दौरान तेज आंधी तूफान व बरसात आ गई। हवा की अत्यधिक गति के कारण उसकी साईकिल रुक गई।

साइकिल से उतरकर भतीजा विवेक फैक्ट्री के भीतर जाने लगा, इसी दौरान एकाएक फैक्ट्री का छज्जा विवेक के ऊपर गिर गया। इस दौरान विवेक काफी गंभीर घायल हो गया, लेकिन अस्पताल में उसकी मौत हो गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static