पब्जी गेम में हुई जान-पहचान, पुणे से नाबालिगा को अम्बाला लेकर पहुंचा युवक, किया काबू

punjabkesari.in Friday, Oct 23, 2020 - 11:51 AM (IST)

अम्बाला : पब्जी गेम खेलते हुए पुणे की नाबालिग को यमुनानगर के रेलवे कॉलोनी निवासी युवक महेंद्र सिंह ने अपनी चिकड़ी चुपड़ी बातों में इस तरह फंसाया कि उसे पूणे से अम्बाला  छावनी ले पहुंचा। 20 अक्तूबर को छावनी के लालकुर्ती बाजार में स्थित होटल सनराइज में किराए पर कमरा लेकर ठहरे और 21 अक्तूबर को रेलवे स्टेशन तो गए लेकिन ट्रेन छूट जाने पर वह वापस होटल में आ गए। जिसके बाद उन पर रखे महाराष्ट्र पुलिस ने लालकुर्ती चौकी पुलिस के साथ मिलकर दोनों को धर दबोचा। महाराष्ट्र पुलिस ने दोनों के खिलाफ आगामी कार्रवाई व होटल में जमा करवाए गए दस्तावेजों को कब्जे में लेकर अपने साथ महाराष्ट्र ले गए। 

महाराष्ट्र पुलिस के इंस्पैक्टर की मानें को 14 अक्तूबर को यमुनानगर के रेलवे कॉलोनी निवासी महेंद्र सिंह नाबालिग को वहां से भगा ले आया है। पुलिस ने बताया नाबालिगा की महेंद्र सिंहे के साथ पब्जी गेम के चलते जान-पहचान हुई। 14 अक्तूबर को पूणे से लेकर आने के बाद वह 20 अक्तूबर को अम्बाला छावनी के होटल सनराइज में रुके और 21 अक्तूबर की दोपहर को दोबारा ट्रेन पकड़ने के लिए चले गए लेकिन ट्रेन छूट जाने के बाद वह दोबारा से होटल आ गए। पुलिस ने बताया कि वह उनकी लोकेशन के आधार पर उन पर नजर रखे हुए थे और लोकेश पुलिस को साथ लेकर दोनों को धर दबोचा।

वहीं इस मामले में होटल मालिक ने बताया कि उनके पास जब लड़की लड़की आए तो उन्होंने खुद की पहचान पति-पत्नी के तौर पर दी। जिस वजह से लड़के की आई.डी. लेकर होटल में कमरा किराअ पर दे दिय़ा गया। उन्होंने बताया कि लड़का-लड़की ने बताया कि उनकी सुबह 4 बजे की ट्रेन है।                                                                                                     
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static