फरीदाबाद: अटाली-कोराली रोड पर भीषण सड़क हादसा,  पेड़  से टकराई स्कॉर्पियो...उड़े परखच्चे, युवक की गई जान

punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2026 - 05:26 PM (IST)

फरीदाबाद ( अनिल राठी) : फरीदाबाद के अटाली से कोराली जाने वाले रोड पर तेज रफ्तार काले रंग की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में अटाली निवासी बताए जा रहे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को टोइंग वैन की मदद से सड़क से हटवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static