फरीदाबाद: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, ग्राहक बनकर गया था पुलिसकर्मी, 3 युवतियों सहित 8 लोग काबू

punjabkesari.in Friday, Oct 16, 2020 - 05:02 PM (IST)

फरीदाबाद(अनिल राठी):  फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में पुलिस ने बल्लभगढ़ की नवलू कालोनी के एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मौके से तीन युवतियों सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में कपिल, राहुल, अजय, विजय और भोलू शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि कपिल मुख्य आरोपित है। उसने भोलू से मकान किराए पर लिया था। लड़कियां बुलाकर उनसे देह व्यापार कराता था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम गठित की। अधिकारियों से सर्च वारंट लेकर छापेमारी की गई। एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर भेजा गया। उसका इशारा मिलने पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चारों युवकों बल्लभगढ़ के समयपुर, अहिरवाड़ा, राजीव कॉलोनी के रहने वाले है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static