किसान नेता भारूखेड़ा पहुंचे पुलिस अधीक्षक कार्यलय, पुलिस को दी चेतावनी

punjabkesari.in Thursday, Jul 15, 2021 - 04:37 PM (IST)

सिरसा(सतनाम):  बीते रविवार को सिरसा में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा की गाड़ी पर हुए हमले के मामले में सिरसा पुलिस ने 5 किसानों को गिरफ्तार किया है। किसानों की गिरफ़्तारी के विरोध में अब हरियाणा किसान मंच के किसानों ने सिरसा एसपी ऑफिस के बाहर धरना दे दिया है। किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
 
हरियाणा किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रलाह्द सिंह भारूखेड़ा ने कहा कि सिरसा पुलिस ने कुछ किसानों को गिरफ्तार किया है जिसका हम विरोध कर रहे है। इसी विरोध के चलते सैंकड़ों की संख्या में किसान एसपी ऑफिस पहुंचे है। उन्होंने कहा कि रणबीर सिंह गंगवा को किसानों ने काले झंडे दिखाए थे जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने किसानों पर ही देशद्रोह सहित अनेक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कुछ किसानों को गिरफ्तार किया है।

किसान नेता ने गिरफ्तार किए गए किसानों की रिहाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस ने उनके किसान साथियों को रिहा नहीं किया तो जल्दी ही हरियाणा भर में किसान आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि सिरसा में किसानों की गिरफ्तारी की सूचना संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं को दे दी गई है जिसपर संयुक्त किसान मोर्चा ने कड़ा संज्ञान लिया है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static