पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर किसानों ने जताया रोष

punjabkesari.in Thursday, Jul 08, 2021 - 12:47 PM (IST)

सिरसा(सतनाम): पेट्रोल -डीजल व रसोई गैस की बढ़ती हुई कीमतों के खिलाफ आज किसान सड़कों पर उतरे। किसानों पेट्रोल डीजल के रेट आधे किये जाने  की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सयुंक्त किसान मोर्चा के आह्वाहन पर आज देश भर में दो घंटे के लिए सांकेतिक प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सिरसा में किसानों के प्रदर्शन की शुरआत शहीद भगत सिंह स्टेडियम पर जारी किसानों के पक्के मोर्चा से की गई। किसानों ने ऊंट के पीछे गाड़ी को बांध कर रस्से से खींचते हुए प्रदर्शन किया वहीं कुछ किसानों स्वंय भी रस्से से गाड़ी खींचते हुए प्रदर्शन में शामिल हुए। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के दाम आधे करने की मांग की। जिले में दर्जन भर  जगहों पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के लिए हर चौक चौराहे पर पुलिस बल तैनात रहा। 

हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रह्लाद सिंह भारूखेड़ा ने बताया कि आज बढ़ती कीमतों के कारण महंगाई लगातर बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि डीजल व पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतों  का असर आम आदमी पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किराया भाड़ा बढ़ने से महंगाई आसमान छू रही है। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद पेट्रोल व डीजल के रेट बढ़ते जा रहे है। उन्होंने कहा कि सयुंक्त किसान मोर्चा के आह्वाहन पर आज दो घंटे का सांकेतिक प्रदर्शन कर रेट आधे करने की मांग कर रहे है। उन्होंने बताया कि कल सयुंक्त किसान मोर्चा की बैठक में आगामी रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि किसानों द्वारा संसद के मानसून सत्र के दौरान कूच करने का निर्णय पहले ही लिया जा चूका है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static